सीआरपीएफ की कोबरा वाहिनी पहुंच रही घर-घर जगदलपुर, अगस्त 2022/ देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव पर 201 कोबरा वाहिनी द्वारा श्री सौमित्र रॉय कमांडेंट मार्गदर्शन में हर्षोल्लास से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के इस अभियान को लेकर 201 कोबरा वाहिनी के जवान मुख्यालय के साथ-साथ आसपास के गांवों में के घर-घर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल, अस्पताल, बैंक आदि स्थानों में पहुंचकर भी तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिससे लोगों में देश के प्रति प्रेम की भावना को बढ़ाई जा सके और तिरंगे के सम्मान के बारे में ग्रामिणों को अवगत कराया जा सके। भारत सरकार के इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 201 कोबरा वाहिनी द्वारा गांव-गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार की इस मुहिम को लेकर 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।
संबंधित खबरें
नोनी ह पढ़ी ज्ञान के जोत जलाही… बिहनिया के सूरज देवता जैसे सुमधुर गीतों पर दी गई मोहक प्रस्तुति
जिले के सभी 9 विकासखंडों के 90 ग्रामों में कला जत्था दल अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे हैं। समय लोकहित सेवा संस्था द्वारा छुरिया, डोंगरगढ़ एवं मोहला के ग्रामों में प्रस्तुति दी जा रही है। सृजन सामाजिक संस्था के कलाकार खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम सलोनी, बघमर्रा, चारभांठा, केसला में प्रस्तुति दी है। धरती के सिंगार […]
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव स्वामित्व योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल
कोरबा, 18 जनवरी 2025/sns/- उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में 18 जनवरी 2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे स्वामित्व योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत करेंगी। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप […]
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक
जिले के 3 विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या अधिकमतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात कलेक्टर श्री सिन्हा ने फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपीरायगढ़, अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा […]