छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ग्राम धरदेई में लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

ग्राम में बिजली की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ग्राम सावा के माडल गौठान का किया निरीक्षण

मुंगेली, अगस्त 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने कल 04 अगस्त को विकासखण्ड पथरिया के ग्राम धरदेई में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगो को गंभीरतापूर्वक सुनी। उन्होंने ग्रामीणों से फसलों की बुवाई, खाद की उपलब्धता, वर्षा, राशन, पेेशन, पेयजल, बिजली आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बिजली संबंधी समस्या के बारे में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने बिजली की समस्या को निराकृत करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्रामीण श्री गोवर्धन राम द्वारा उन्हें सेवा सहकारी समिति धरदेई से चैकीदारी के पद से हटाये जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और इस पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही की बात कही। वहीं जय मां वैष्णवी समूह की महिलाओं द्वारा मिनी राइस मिल की संचालन, ग्रामीण श्री कौशल ठाकुर ने शौचालय की शेष राशि दिलाने, श्री मनोज कुमार द्वारा जाति प्रमाण पत्र, श्री जलेश्वर द्वारा राशन कार्ड में नाम जुड़वाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदकों को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना योजना की भी जानकारी दी और लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात कलेक्टर ने ग्राम सांवां के माॅडल गौठान का भी निरीक्षण किया और विभिन्न्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे आजीविकामूलक गतिविधियों से होने वाली आमदनी की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा गौठान में मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है। जिससे अण्डा उत्पादन से उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है। इसके साथ उन्होंने 02 क्विंटल 60 किलो वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय की भी जानकारी दी। कलेक्टर ने उनके कार्यों की सराहना की और अधिक से अधिक आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने गौठान में नियमित गोबर खरीदी की भी जानकारी ली। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *