अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ जिले में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार अल्प वर्षा के कारण क्षेत्र में सूखा राहत पहुंचाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सूखा राहत मैन्युल 2020 के सम्बंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो ने बताया कि प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, उप संचालक कृषि, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उप संचालक उद्यानिकी, उद्यान अधीक्षक, उप संचालक पशु चिकित्सा, उप संचालक मत्स्य पालन, मत्स्य निरीक्षक, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रोग्रामर शामिल हुए।