ग्राम पंचायत घोठिया जनपद पंचायत कवर्धा के दीपचंद अपने जमीन लेने के सपने को गोधन न्याय योजना से पूरा कर लिया है। दीपचंद बताते हैं कि अभी तक उन्होंने 47281 किलोग्राम गोबर अपने ग्राम गौठन प्रबंधन समिति को बेचा है। दीपचंद को उनके जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के कवर्धा शाखा मे कुल राशि 94 हजार 562 रुपए मिला है। इस पैसे का उपयोग ग्राम मडमडा रघुनाथपुर में 1 एकड़ जमीन लेने के लिए उपयोग किया हूं। इस जमीन से मैं भविष्य में खेती किसानी कर या कोई और काम कर आगे बढ़ सकता हुं। बहुत समय से मन में इच्छा थी कि अपने लिए जमीन का टुकड़ा लिया जाए जो अब पूरा हुआ है। कुछ पैसे मैंने पहले से बचा कर रखे थे वह कम पड़ रहे थे गोधन न्याय योजना की सहायता से यह काम भी हो गया।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 4 अप्रैल को
विकासखंडों से चयनित 9 मंडलियाँ लेंगी भाग, डाइट जांजगीर में 10 बजे से होगा प्रतियोगिता का शुभारंभ,जांजगीर-चाम्पा, अप्रैल 2022/ जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 4 अप्रैल को डाइट जांजगीर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 9 मंडलियां भाग लेंगी। सभी मंडलियों को निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने कहा गया है।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के पूर्व जनपद पंचायत […]
साल खपरी तस्करों पर हुई कार्रवाई
रायपुर, जुलाई 2023/ वन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर वन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के एंटी पोचिंग टीम के द्वारा दो साल खपरी तस्करों पर कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि श्री सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, […]
प्रदेश में 124 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
23 लाख किसानों ने बेचा धान, अभी तक 25549 करोड़ रूपए का भुगतान कुल खरीदी का 94 लाख मीटरिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 67 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर, 15 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से […]