मुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय का निरीक्षण कर जाएजा लिया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में बच्चों के लिए पेयजल सुविधा, शौचालय, ग्रन्थालय आदि का अवलोकन किया और विभिन्न संकायों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों की संख्या आदि की जानकारी ली। उन्होंने कामर्स के विद्यार्थियों की मांग पर शीघ्र ही विषय से संबंधित प्राध्यापक की व्यवस्था करने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में तार फैंसिंग और सड़क से महाविद्यालय तक पेवर ब्लाक तथा महाविद्यालय का सौंदर्यीकरण हेतु संबंाित अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में 100 करोड़ से अधिक की वार्षिक कार्य-योजना का अनुमोदन
बिलासपुर, 2 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 100 करोड़ रूपए से ज्यादा राशि की वित्तीय वर्ष 2025-26 की नवीन वार्षिक कार्य-योजना का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू सहित […]
मृतक के परिजन को मिली 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 23 अप्रैल 2025/ sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसाभाठा सिरसाकला तहसील भिलाई एवं जिला दुर्ग निवासी श्री देवबगस निर्मलकर की विगत 11 अगस्त 2022 को अंडरब्रिज पार करते समय पानी में डूबने […]
भारत जोड़ो यात्रा करने वाले अपने घर को ही नहीं संभाल पा रहे हैं,, लबरा, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को सबक सिखाना है – विष्णु देव साय
बिलासपुर में फिर से भाजपा का सांसद बनाना है रायपुर/बिलासपुर। कांग्रेसी लबरा और भ्रष्टाचारी हैं, जिसने अपने 5 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। इनको फिर से सबक सिखाना है। कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा की, लेकिन अपने घर को ही नहीं संभाल पा रहे हैं। रोज बड़े-बड़े कांग्रेस […]