कभी पूरे रायपुर शहर का कचरा कभी सरोना से लगे इलाके में डंप किया जाता था, अब इस पूरे डंपिंग साइट को संवारने की बारी है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज सरोना के इस बंद कचरा डंपिंग साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने साइट पर दबे कचरे को उपचारित (रिमेडीयेशन) करने की कार्य योजना की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों से ली। उन्होंने बरसात का मौसम खत्म होते ही डंपिंग साइट पर काम शुरू करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए। सरोना कचरा डंपिंग साइट में उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद 25 जून 2019 से कचरा डंप करना प्रतिबंधित है। इस लगभग 27 एकड़ के क्षेत्र में पहले डाले गए कचरे को उपचारित करने ( रिमेडीयेशन ) के लिए राज्य शासन ने लगभग 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दे दी है। इस राशि से डंपिंग साइट पर दबे लगभग साढ़े चार लाख मीट्रिक टन कचरे को उपचारित किया जाएगा। कचरे को खोदकर उसमें से प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्रियों को अलग किया जाएगा और उन्हें अन्य सुरक्षित वैज्ञानिक विधियों से उपचारित किया जाएगा। इसके बाद डंपिंग साइट पर वृहद वृक्षारोपण कर उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सुशासन के एक साललोक निर्माण विभाग क्रमांक-02 के द्वारा 15 विकास कार्य पूर्ण
सड़कों के निर्माण से इलाके के लोगों को मिल रही बारहमासी आवागमन में सहुलियतजगदलपुर दिसंबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के एक साल की उपलब्धियों के तहत लोक निर्माण विभाग क्रमांक-02 के द्वारा 15 विकास कार्य को पूर्ण कर आमजनों को आधारभूत संरचना की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इन […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना का शुभारंभ
जिले के पांचों विकासखण्ड मुख्यालय में एक- एक कोचिंग सेंटर शुरूनीट और जेईई की तैयारी के लिए मिलेगा उच्च स्तरीय निःशुल्क कोचिंगअब तक 267 बच्चों ने कराया पंजीयन बलौदाबाजार, अक्टूबर/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी आत्मानन्द कोचिंग योजना का ऑनलाईन शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश […]
सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष समिति में सुचारू रूप से धान खरीदी कराएंगे और किसानों को पूरा सहयोग करेंगे-मंत्री श्री अकबर
मंत्री श्री अकबर ने ग्राम कुसुमघटा में आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक भवन, मंच निर्माण, स्ट्रीट और हाईमास्क लाईट लगाने की घोषणा की केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जिले के विभिन्न सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभाकानाएं दी […]


