छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 413 मिलीमीटर औसत वर्षा

बलौदाबाजार, जुलाई 2022/जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून 2022 से अब तक 413 मिलीमीटर औसत दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा बलौदाबाजार तहसील में 587 मिलीमीटर हुई। तहसील कसडोल 448, बिलाईगढ़ 439, पलारी 430, सिमगा 346, लवन 333, भाटापारा 308 मिलीमीटर सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है। 20 जुलाई को शून्य मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले के सभी तहसीलांे में शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *