छत्तीसगढ़

पारंपरिक जनजाति खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 22 जुलाई से 28 जुलाई तक

मुंगेली, जुलाई 2022// राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक पारंपरिक जनजाति खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनजाति समुदाय तथा विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति समुदायों द्वारा पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल के लिए 20 जुलाई तक जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्रमांक 221 में कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग आयु वर्ग के लिए तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौंरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग) और बिल्ला (बालक वर्ग) कबड्डी, रस्सा खींच, सत्तुल (पिठुल), बोरा दौड़, गोंटी लुकावन आदि पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। शालेय प्रतियोगिता अंतर्गत बालक एवं बालिका हेतु 03 वर्ग 06 वर्ष से 10 वर्ष तक, 10 वर्ष से 14 वर्ष तक एवं 14 से 18 वर्ष तक और खुली प्रतियोगिता अंतर्गत 18 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग की महिला एवं पुरूष के लिए पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले 05-05 प्रमुख खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्र. 221 अथवा श्री हेमदास डहरिया व्याख्याता मोबाईल नम्बर 7000778052, विनय कुमार अधीक्षक मोबाईल नम्बर 9981862591 एवं कुन्दन यादव अधीक्षक मोबाईल नम्बर 9575920661 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *