मुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा जिले में निर्माण कार्यों के साथ-साथ जिले में संचालित शासकीय कार्यालयों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने आज लालपुर थाना स्थित तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व पंजी, पटवारी प्रतिवेदन, पंजीकृत और अपंजीकृत आवेदन पत्र, गिरदावली, लोक सेवा केन्द्र, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आरबी 6-4 सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय पहुॅचे ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रामीण श्री राजकुमार पात्रे ने अपने पुत्री कु. श्रीमाय और कु. सीमा का लोक सेवा केन्द्र में आधार कार्ड नहीं बनने की जानकारी दी। इसे कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और तहसीलदार लालपुर को आधार कार्ड बनाने में श्री राजकुमार पात्रे का आवश्यक सहयोग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत एवं लोरमी एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान उपस्थित थी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन संबंधी बैठक 05 जनवरी को
धमतरी / जनवरी 2022/ कुपोषण मुक्त भारत की अवधारणा को साकार करने व पोषण संबंधी कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान संचालन तृतीय चरण के रूप में किया जा रहा है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरी पर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अवलोकन, निगरानी संचालन एवं मार्गदर्शन के […]
छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने खोजा एस्टेरॉयड
रायपुर फरवरी 2022 छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराया है। उन्होंने नासा के साझेदारी में किए जाने वाले इंटरनेशनल एस्टेरॉयड सर्च कैम्पेन में हिस्सा लिया और एस्टेरॉयड की खोज की। इन्हें एएसएम0123, एएसएम0104 का नाम दिया गया है। यह उपलब्धि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय मुंगेली के विद्यार्थियों […]
विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 18 सितम्बर को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
अम्बिकापुर, 12 सितम्बर 2024/sns/- जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 18 सितम्बर 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक जिप्पी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री दुर्गेश्वर दुबे उपस्थित रहेंगे। जिसके अंतर्गत इलेक्ट्रेशियन के 40 […]