जांजगीर-चाम्पा , जुलाई 2022/ जैजैपुर दौरे पर जनपद कार्यालय पहुचे कलेक्टर श्री सिन्हा से क्षेत्र के विधायक श्री केशव प्रसाद चंद्रा ने मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने विधायक के मांगों पर उचित निराकरण की बात कही। विधायक ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब होने, जुनवानी में सड़क की समस्या और स्कूल में शिक्षक की कमी की जानकारी दी। कलेक्टर ने उन्हें बताया कि सभी समस्याओं का निराकरण करना हमारी प्राथमिकता है। बारिश को देखते हुए खराब सड़क के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करने और शिक्षकों की कमी वाले स्कूल में अस्थाई तौर पर शिक्षक को भेजने के निर्देश बीईओं को दिए गए है। कलेक्टर ने जैजैपुर के अस्पताल के विस्तार के लिए भी पैसे की कोई कमी नहीं होने की बात कही और उन्हें बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी महत्वपूर्ण प्राथमिकता में है। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित किया कि आमनागरिकों के कार्यों को न लटकाये। सही कार्य है तो करें, गलत कार्य है तो मना कर दें। राजस्व प्रकरण का निराकरण समय पर करने के साथ बेहतर कार्यों से अपनी पहचान बनाएं और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें।
संबंधित खबरें
कलेक्टर के निर्देश पर राइस मिलर्स की बैठक संपन्न
बारदाना उपलब्ध कराने और धान के उठाव में तेजी लाने पर जताई सहमत मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके ने कहा कि राइस मिलर्स की हड़ताल समाप्त हो चुकी है। उन्होंने जिले […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर, 3 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 29 विकास कार्यों का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत के 52 विकास कार्यों का […]
आदर्श स्कूल चक्रधर नगर में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
रायगढ़, 03 सितम्बर 2024/sns/- आदर्श स्कूल चक्रधर नगर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रायगढ़ श्री देवेंद्र साहू एवं सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ श्रीमती अंकिता मुदलियार उपस्थित थे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने करियर के चुनाव एवं अध्ययन हेतु प्रेरित किया […]