सुकमा, जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री हरिस. एस द्वारा अतिवृष्टि को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार मानिटरिंग और दौरा किया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। कोंटा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को राहत शिविर केन्द्र में शिफ्ट कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री हरिस. एस जिले में हो रहे अधिक बारिश को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मद्द करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री हरिस. एस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने का अपील किया है। कलेक्टर ने कहा है कि अगर बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो या जान-माल का खतरा हो तो तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। साथ ही उनके लिए भोजन, पेयजल आदि की समुचित इंतजाम सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित खबरें
छात्रावास तथा आश्रमों में सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया के सम्बंध में निर्देश जारी
अम्बिकापुर 5 जुलाई 2023/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री डी.पी. नागेश ने बताया है सत्र 2023-24 में छात्रावास/आश्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश समिति की बैठक आयोजित किया जाना है। छात्रावास या आश्रमों हेतु आयोजित प्रवेश समिति के समक्ष नवीन छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है उसका प्रस्ताव छात्रावास प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत […]
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के रिक्त पद हेतु 21 अगस्त तक मंगाए गए आवेदन
रायगढ़, 08 अगस्त 2024/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना लैलूंगा जिला-रायगढ़ अंतर्गत मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 08 रिक्त पद एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 06 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक आवेदिका अपना आवेदन कार्यालयीयन 21 अगस्त 2024 तक सायं 5.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना लैलूंगा जिला-रायगढ़ में सीधे जमा […]