गौरेला पेंड्रा मरवाही, जून 2022/ शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जिले में संचालित डोगरिया, लाटा और नेवसा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित मानदेय पर अस्थायी रूप से शिक्षकीय कार्य के लिए अतिथि शिक्षक सहित विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए 23 और 24 जून को चल साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। टीजीटी अतिथि शिक्षक के लिए 23 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजीयन का और सुबह 11 बजे से 4 बजे तक चल साक्षात्कार का समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार पीजीटी अतिथि शिक्षक, खेलकूद प्रशिक्षक, योग अनुदेशक, कम्प्यूटर अनुदेशक, संगीत शिक्षक के लिए 24 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजीयन का और सुबह 11 बजे से 4 बजे तक चल साक्षात्कार का समय निर्धारित किया गया है। उपरोक्त विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आवेदन का प्रारूप, मानदेय, नियम व शर्तें और अन्य विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल पर और जिले के वेबसाईट www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आए देश के विभिन्न राज्यो के व विदेशी मेहमानों का लौटना शुरू
रायपुर/ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन के बाद विदेशी मेहमानों का अपने देश लौटने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है।मंगोलियन देश के नर्तक दल के 10 प्रतिभागी ‘रायपुर बाय रायपुर बाय’ और अपने टूटी फूटी जुबान में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहते हुए एयरपोर्ट से विदा हुए। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मंगोलियन डांस […]
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ली बैठक
कवर्धा, 23 मई 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के साथ कलेटोरेट के सभाकक्ष में जिले की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।कलेक्टर श्री महोबे ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने […]
निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 31 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य मदरसा बोर्ड […]