मुंगेली, जून 2022// विकासखण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोना की व्याख्याता श्रीमती सृष्टि शर्मा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम दाऊपारा मुंगेली की प्राचार्य होंगी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार श्रीमती शर्मा को उक्त स्कूल में प्राचार्य के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा श्री आई. पी. यादव प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम दाऊपारा मुंगेली की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उनके मूल संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगद्वारी विकासखण्ड पथरिया में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।
संबंधित खबरें
अंतिम दिन दूरस्थ खरीदी केन्द्र कुन्नी में 5 किसानों ने बेचा 505 क्विंटल धान
अम्बिकापुर / फरवरी 2022/समर्थन मूल्य में धान खरीदी महाअभियान के अंतिम दिन 7 फरवरी को लखनपुर विकासखण्ड के दूरस्थ खरीदी केंद्र कुन्नी में 5 किसानों ने करीब 505 क्विंटल धान बेचा। ख़रीदी केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर करते हुए किसानों ने कहा कि इस वर्ष पहली बार धान धान बेच रहे […]
आंगनबाड़ी केंद्रों मेें स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा साफ-सफाई के विशेष निर्देश
बच्चों को मिले पौष्टिक आहार और गर्भवती महिलाओं की हो नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा गौरेला पेंड्रा मरवाही, जुलाई 2022/कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होने आंगनबाड़ी केंद्रों मेें स्वच्छ […]
जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक संपन्न
जांजगीर-चांपा, अगस्त 2022/ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 की धारा-06(1) अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की द्वितीय बैठक समिति की अध्यक्ष/सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गयी। बैठक में समिति के अध्यक्ष श्रीमती तान्या अनुरागी पाण्डेय एवं सदस्यगण श्रीमती रिशीकान्ता राठौर, श्रीमती नम्रता राघवेन्द्र नामदेव, श्रीमती […]