रायपुर 18 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में डॉ. राजेंद्र देवांगन द्वारा जल प्रबंधन पर लिखी गई पुस्तक ‘‘समय पर जल प्रबंधन’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी मौजूद थे। डॉ. देवांगन ने बताया कि इस पुस्तक पर नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से हो रहे बेहतर जल संरक्षण के साथ ही इसमें ग्लोबल वार्मिंग को कम करने एवम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए डा. राजेंद्र देवांगन को बधाई दी। डॉ. राजेंद्र हाल में ही बीएसपी से सेवानिवृत्र हुए हैं। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना देवांगन के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
संबंधित खबरें
जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
मुख्य अतिथि सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी गणतंत्र दिवस समारोह पर माननीय मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित जांजगीर-चांपा जनवरी 2025/sns/ जिले में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया […]
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23
संबंधित ग्रामों में प्रतिबन्धात्मक निषेधाज्ञा लागूबिलासपुर, दिसम्बर 2022/त्रिस्तरीय उप निर्वाचन 2022-23 हेतु निवार्चन कार्यक्रम जारी करने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों मंे आदर्श संहिता आचरण प्रभावशील हो गई है। संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में लोक परिशांति बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रकिया एवं मतदान निर्विघ्न, शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने के लिए इन क्षेत्रों में कलेक्टर एवं जिला […]
खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय:खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआतअन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की योजना
रायगढ़, 28 ,मार्च 2025/ sms/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पारदर्शी खनन नीति, ई-नीलामी, डिजिटल निगरानी और पर्यावरण-संवेदनशील खनन रणनीतियों को अपनाकर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए आयाम दिए हैं।खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित उत्खनन के चलते बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज […]