छत्तीसगढ़

जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओपीडी सेवाएं शुरू

जशपुरनगर, जून 2022

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन के लिये डीएमएफ मद से जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओ.पी.डी. सेवाएं प्रदान किये जाने हेतु जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ से अनुबंध किया गया है।जिसके अंतर्गत  जिला चिकित्सालय जशपुर में 18 जून 2022 को डॉ. डब्ल्यू. ए. नंदा  कार्डियोलॉजी, डॉ. अर्जुन सिंह एनेस्थेसियोलॉजी, डॉ. विज्ञान मिश्रा पैथॉलाजी, डॉ. प्रशांत नायक, ईएनटी विशेषज्ञ, एवं 25 जून 2022 को डॉ. एस. के. पाढी, न्यूरो एण्ड स्पाईन, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी आर्थाेपेडिक्स, डॉ. संजीव पुरखायस्थ सर्जरी विशेषज्ञ अपनी  सेवाएं  देंगे। इसी प्रकार  सिविल अस्पताल पत्थलगांव में  02 जुलाई 2022 को डॉ. डब्ल्यू. ए. नंदा कॉर्डियोलॉजी, डॉ. धनेश्वर वर्मा ऑप्थेल्मोलॉजी, डॉ. मनीष जाजोडिया जनरल सर्जरी विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.श्री रंजीत टोप्पो ने बताया कि उपरोक्त विशेषज्ञों की सेवाएं उक्त तिथियों में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने हेतु अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला जशपुर में उक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा प्रत्येक माह में चार बार सेवाएं दी जाएगी। आगामी तिथि की अधिक जानकारी के लिये सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय जशपुर एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल पत्थलगांव से सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *