रायपुर 08 जून 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित प्री.बी.एड./ प्री.डी.एल.एड. 2022 प्रवेश परीक्षा 12 जून को होगी। प्री.बी.एड की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक 41 परीक्षा केन्द्रों में एवं प्री.डी.एल.एड. की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक 14 परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जायेगा। कलेक्टर ने इस परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।