राजनांदगांव , मई 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सहारा इंडिया कंपनी से प्राप्त 15 करोड़ रूपए राजनांदगांव जिले के निवेशकों को लौटाए जाने के लिए तीन सदस्यीय अधिकारियों की समिति का गठन किया है। समिति में अपर कलेक्टर अध्यक्ष तथा जिला कोषालय अधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सदस्य बनाए गए हैं। समिति द्वारा कंपनी के प्रतिनिधियों से जिले के निवेशकों की सूची प्राप्त की जा रही है। साथ ही प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। सूची तैयार होने पर सूची का प्रकाशन कर निवेशकों से दावा-आपत्ति ली जायेगी। तदोपरान्त निवेशकों के दस्तावेजों का सत्यापन पश्चात् भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री सिंह ने ली राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक
रायगढ़, अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय के सभी विवादित, अविवादित, प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए पटवारियों को प्रतिदिन की निर्धारित […]
उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीय निवासियों को दें प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 64वें वार्षिक सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित रायपुर, 27 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योगों की सतत उन्नति और विकास हो। आप सभी का व्यवसाय खूब फले-फूले और तरक्की करे। अपने उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने […]
सामुदायिक भवन नहीं होने की जानकारी देकर मंत्री को कराया अवगत
कवर्धा, मई 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज वैष्णव समाज सेवा समिति को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अपने विधायक निधि से 10 लाख रूपए स्वीकृत किए है। वैष्णव समाज समिति ने कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का इसके लिए आभार व्यक्त किया […]