मुंगेली , मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला कर्मचारी संगठन परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक ली। उन्होंने प्रथम बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला कर्मचारी संगठन परामर्शदात्री समिति के पदाधिकारियों ने प्रथम बैठक में लिए गए अनेक निर्णयों के पालन होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कलेक्टर डाॅ. सिंह को अपनी बधाई दी। इस दौरान जिला कर्मचारी संगठन परामर्शदात्री समिति के पदाधिकारियों द्वारा लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए कौशल परीक्षा आयोजित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों द्वारा कौशल परीक्षा उत्तीर्ण होने पर उन्हें प्रतिमाह अतिरिक्त राशि प्राप्त होती है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र ही जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज में कौशल परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने जिला कर्मचारी संगठन परामर्शदात्री समिति की बैठक की भांति विकासखण्ड स्तर पर भी परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। तत्पश्चात् कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मान्यता प्राप्त प्रत्येक संगठन के पदाधिकारियों से उनकी मांगों और समस्याओं के संबंध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा उनके समस्याओं को समय-सीमा पर निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश पाण्डेय, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ मुंगेली के अध्यक्ष डाॅ. आई. पी. यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष श्री अवधेश शुक्ला, जिला चिकित्सक संघ मुंगेली के अध्यक्ष डाॅ. एम. के. राय, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिला मुंगेली केे अध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा, प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री एस. ए. रिजवी, छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री मोहन लहरी, छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष श्री कामता प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएसन संघ के अध्यक्ष श्री बलराज सिंह सहित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी संघ, छत्तीसगढ़ अपाक्स, व्याख्याता संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ, पंचायत सचिव संघ, वाहन चालक संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ, मितानिन संघ, वन कर्मचारी संघ मुंगेली सहित अनेक जिला कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सबसे ज्यादा मौतें तेज रफ्तार से, उसके बाद हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने की वजह से होती हैं मौतें
-जनजागरूकता और सेफ्टी रूल्स की सजग मानिटरिंग से काफी संख्या में कम हो सकती हैं दुर्घटना में मौत– सुप्रीम कोर्ट कमेटी आन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे, पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ने ली रोड सेफ्टी को लेकर जिले में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठकदुर्ग 21 दिसंबर 2021/यदि 40 किमी प्रति घंटा की […]
जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक माह जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को
मुंगेली 04 जुलाई 2023// जिला चिकित्सालय में माह जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित किया जाएगा। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि शारीरिक योग्यता (मेडिकल फिटनेस) प्रमाण पत्र हेतु आयोजित मेडिकल बोर्ड की बैठक में फार्म पंजीयन कार्य सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक किया […]