रायपुर, 23 मई 2022/ बारसूर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री रामलाल नेगी के घर भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने बस्तर के हाट बाजार का सबसे चर्चित पकवान चापड़ा चटनी खाया। चापड़ा चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है और इसमें औषधिय गुण भी होते है। चापड़ा चटनी आम के पेड़ के पत्तों में रहने वाली चीटियों से बनाई जाती है। बस्तर में आने वाले पर्यटकों का एक आकर्षण चापड़ा चटनी भी होता है। इसके साथ ही उन्होंने छिंदाड़ी भी चखी। यह छिंद की एक विशेष किस्म की चटनी होती है। पूरे बारसूर क्षेत्र में छिंद के पेड़ बहुत पाए जाते है, जिसकी चटनी काफी प्रचलित है। इसके साथ ही मीठे में तीखूर बर्फी परोसा गया। इड़हर की सब्जी को इस क्षेत्र में सैगोड़ा कहा जाता है, यह कोचई के पत्ते से बनाई जाती है, यह भी परोसा गया। इसी प्रकार जोंदरा (मक्का) का पेज भी परोसा गया। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र के ग्रामीण छिंद से गुड़ भी निकालते है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बस्तर में यहां का अलग-अलग तरह का पारम्परिक खाना खा रहा हूं मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि आपके खान-पान में इतनी विविधता है मुख्यमंत्री ने भोजन ग्रहण के पश्चात उनके परिजनों को भोजन के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें उपहार भेंट किया।
संबंधित खबरें
पटवारी के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 18 अगस्त को
दुर्ग, अगस्त 2022/जिले में दस पदों पर पटवारी प्रशिक्षण हेतु मेरिट सूची में तैयार की गई है। मेरिट सूची में सम्मिलित उम्मीदवारों (अनारक्षित मुक्त/महिला/ पिछड़ा वर्ग/अनु. जाति/ अनु.जनजाति) को उनके मूल दस्तावेजों के सत्यापन हेतु दिनांक 18 अगस्त को कार्यालय भू-अभिलेख शाखा दुर्ग में सुबह 11 बजे प्रस्तुति देनी होगी।
शीघ्रलेखन व मुद्रलेखन संबंधी शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता हुई शिथिल
सचिव सालसा बिलासपुर ने जारी किए आदेश कोरबा, जनवरी 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा जारी सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पद हेतु हिन्दी अथवा अंग्रेजी में 5000 डिप्रेशन की गति के प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को संशोधित कर शिथिल कर दिया गया है।सदस्य सचिव सालसा श्री आनंद प्रकाश वारियाल द्वारा प्राप्त जानकारी के […]
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने की जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा, गुणवत्ता के साथ कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज की समीक्षा की कवर्धा, जनवरी 2023। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि जल जीवन मिशन एक समयबद्ध और लक्ष्य आधारित महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत मैदानी सहित वनांचल क्षेत्रों मे हर गांव हर परिवार तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराना है। […]