रायपुर, मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय की 22 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं। समाज में प्रचलित सती प्रथा, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी कुरीतियों का उन्होंने विरोध किया और बहुत हद तक इसे रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर दिया। श्री बघेल ने कहा कि कुरीतियां विकास में बाधक बनती हैं। देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए राजा राममोहन राय जैसे उदारवादी दृष्टिकोण की जरूरत है।
संबंधित खबरें
भारत में विश्वगुरू बनने की क्षमता – उप मुख्यमंत्री श्री साव
सीयू में दो दिवसीय कुलपति समागम का समापनबिलासपुर, जनवरी 2024/गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) मध्य क्षेत्र के दो दिवसीय कुलपति समागम का समापन समारोह आज आयोजित किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता प्रो. जी.डी. शर्मा, अध्यक्ष भारतीय विश्वविद्यालय संघ […]
आगामी दिनों में होने वाले वृहत कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली बैठक
विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ और चित्रकोट महोत्सव के लिए अधिकारियों को दिए दायित्वजगदलपुर, फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ का 24 फरवरी को जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्र में कार्यक्रम के आयोजन और चित्रकोट महोत्सव के आयोजन के तैयारियों हेतु जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर […]
नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्रवाई 27 दिसम्बर को रायपुर में
राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2024-25 में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका नियम के प्रावधानों के अनुसार नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्रवाई 27 दिसम्बर 2024 को सुबह 10.30 बजे से पंडित दीनदयाल […]