राजनांदगांव , मई 2022। खााद्य, नागरिक आपूर्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत आज 21 मई को जिले के प्रवास रहेंगे। मंत्री श्री भगत यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे सुबह 9 बजे विश्रामगृह दुर्ग से प्रस्थान कर 10.50 बजे गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव आएंगे। वे यहां राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत किसानों के राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.20 बजे डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन कर शाम 5.35 बजे जलालबाग दरगाह पार्रीनाला उर्स में शामिल होंगे। यहां से शाम 7.50 बजे राजनांदगांव से दुर्ग स्टेशन के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
अपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
राजनांदगांव, 16 अगस्त 2024/sns/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने उद्बोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के […]
सुशासन तिहार में वृद्धा पेंशन स्वीकृत होने से मोहम्मद मुस्तकीम उत्साहित, जताया मुख्यमंत्री का आभार
अम्बिकापुर , 27 मई 2025/ sns/- राज्य शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत अनेक लोगों को वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान मिल रहा है। लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम डहौली निवासी 61 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम भी ऐसे ही लाभान्वित नागरिकों में शामिल हैं, जिन्होंने इस […]
रेड़ा गौठान में तीन महिला स्वसहायता समूह कर रही हैं उत्पादन
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 26 मई 2023/ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘नरवा गरवा घुरूवा बारी कार्यक्रम’’ अंतर्गत संचालित गौठानों में कई समूह अपने स्तर पर उत्पादन कार्य कर रही हैं। जिले के सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेड़ा के गौठान में जयश्री गणेश स्वसहायता समूह, बृंदा स्वसहायता समूह और रत्ना स्वसहायता समूह कार्य कर रही हैं। रेड़ा […]