गौरेला पेंड्रा मरवाही, मई 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विशेष राजस्व शिविर लगाए जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को उप तहसील बस्ती के ग्राम आमगांव में आयोजित विशेष राजस्व शिविर में प्राप्त 36 प्रकरणों में से 19 प्रकरण मौके पर निराकृत किए गए। शेष प्रकरण समय सीमा में निराकृत किया जाएगा। निराकृत आवेदनों में वन अधिकार पट्टा के चार, वन अधिकार किसान किताब के एक, राजस्व किसान किताब के छह, फौती नामांतरण के पांच एवं बटवारा के तीन प्रकरण शामिल है।
आमगांव के विशेष राजस्व शिविर में अपर कलेक्टर श्री बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार श्री अविनाश कुजुर एवं हलका पटवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में राजस्व से संबंधित लंबित प्रकरणों तथा नए आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण किया गया। विवादित प्रकरणों पर मामला दर्ज किया गया, जिन्हे समय सीमा में निराकरण के पश्चात आगामी जन समस्या निवारण शिविर में बी-वन खसरा पठन कर सूचित किया जाएगा है। शिविर में अपर कलेक्टर श्री एक्का ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैशी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नरवा गरूवा घुरवा बाड़ी, गिरदावरी, राजीव गांधी भूमिहिन कृषक मजदूर न्याय योजना की जानकारी दी। उन्होने उप तहसील बस्ती में प्रत्येक बुधवार को राजस्व न्यायालय लगने की भी जानकारी भी दी।