छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

धमतरी , मई 2022/ कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने मृत्यु के दो प्रकरणों में मृतकों के निकटस्थ परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड तहसील के ग्राम भेण्डरी निवासी श्रीमती अगनीबाई की मृत्यु मार्च 2021 में आग में जलने से हो गई थी। उनके पुत्र एवं आवेदक श्री विजय कुमार को कलेक्टर ने चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इसी तरह ग्राम कोंडापार तहसील कुरूद निवासी श्री गोपाल यादव को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उनके पुत्र श्री देवराज की मृत्यु जून 2021 में पानी में डूबने से हो गई थी। उक्त राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद ने सड़क हादसे में मृत्यु के अलग-अलग प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। मिली जानकारी के अनुसार मठपुरैना रायपुर निवासी श्री हेमंत अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती मंजू अग्रवाल को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है। ग्राम देवभोग जिला गरियाबंद निवासी श्री कोमलसिंग कुलदीप की मृत्यु हो उनकी बहन कालिन्द्री कुलदीप को, ग्राम करेलीबड़ी तहसील मगरलोड निवासी श्री हेमलाल बघेल की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती मंजू बघेल को, ग्राम बेलौदी (मगरलोड) निवासी श्री पवन कुमार यादव की मृत्यु हो जाने पर उनके पुत्र श्री डोमन कुमार को तथा ग्राम मेघा मगरलोड निवासी श्री शिवकुमार विश्वकर्मा की सड़क हादसे में मृत्यु हो जाने पर उनके पिता श्री नंद कुमार को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। सभी प्रकरणों में सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद द्वारा स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *