मुंगेली , मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने विगत दिनों लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बंधवा में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां प्राचार्य कक्ष, स्टाॅफ कक्ष, लाईबे्ररी कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पेयजल, विद्युत, शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या, भर्ती प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की सराहना की और बेहतर संचालन हेतु एकलव्य आवासीय विद्यालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, एसडीएम लोरमी श्रीमती मेनका प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीष पाण्डेय, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा साय भी उपस्थित थी।
संबंधित खबरें
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का होगा निराकरण
सहसपुर लोहारा के ग्राम गोछिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 13 नवंबर को, 25 गांवों को मिलेगा लाभ कवर्धा, नवम्बर 2024।/sns/ छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन एवं जन शिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सहसपुर […]
नगरीय निकाय चुनाव-2025 नामांकन के दूसरे दिन नाम निर्देशन निरंक
दुर्ग, 23 जनवरी 2025/sns/- नगरीय निकाय चुनाव-2025 के अंतर्गत नामांकन जमा करने के दूसरे दिन नामांकन निरंक रहा। अध्यक्ष/महापौर के 05 और पार्षद के 92 नामांकन पत्र खरीदे गये हैं। जिसमें नगर निगम दुर्ग अंतर्गत पार्षद हेतु 57, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अंतर्गत अध्यक्ष हेतु 01 और पार्षद 05, नगर पालिका परिषद अहिवारा अंतर्गत अध्यक्ष […]
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ
मुंगेली, 27 मई 2025/sns/- जिले में संचालित समस्त शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि 31 मई, 31 अगस्त और […]