जशपुरनगर 11 मई 2022/केंद्रीय विद्यालय जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 फरवरी 2022 प्रातः 10.00 बजे से 13 अप्रैल 2022 सांय 7.00 बजे तक किया गया था। ऑनलाइन पंजीकरण में एससी वर्ग एवं ओबीसी वर्ग में निर्धारित सीट से कम आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसके लिए 12 मई से 18 मई 2022 तक ऑफलाइन मोड द्वारा पंजीकरण पुनः किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक विद्यालय में सुबह 08.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आकर पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च 2022 को 6 वर्ष एवं अधिकतम आयु 8 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर 9200252927 पर संपर्क कर सकते हैं तथा प्राचार्य द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर निर्धारित समय अंतराल में ही प्रवेश प्रभारी, प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं। अभिभावकों से अनुरोध है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और 18 मई 2022 दोपहर 2.00 बजे तक पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
नवा छत्तीसगढ़ के 36 माह: रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में संवर रहा महोरा गौठान
रायपुर, दिसम्बर 2021/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए गांवों में बने गौठान अब परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन बनने लगे हैं। अहिरन नदी के किनारे, लंबे-लंबे साल के खूबसूरत वृक्षों के बीच कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के महोरा गांव का गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में संवर रहा है। इस […]
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक
जांजगीर-चांपा 13 सितम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमे अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, को सूचित […]
विधानसभा अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री ने जिले की लखपति दीदीयों का लखपति प्रमाण प्रदाय कर किया सम्मानित
राजनांदगांव, 03 सितम्बर 2024/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री, गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली जिले की लखपति दीदीयों का लखपति प्रमाण प्रदाय […]