धमतरी, मई 2022/ राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा के अध्यक्षता में आज आयोजित की गई। इसमें उन्होंने राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सीमांकन, विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटवारा जैसे महत्वपूर्ण मामलों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज अपराह्न 3.00 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न राजस्व प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए विवेकपूर्ण ढंग से मामलों को निराकृत करने तथा सभी प्रकरणों की ऑनलाइन एंट्री आवश्यक रूप से करने की बात कही। साथ ही आमजनता से जुड़े मामलों को गम्भीरता से निबटारा करने के लिए उन्होंने निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने मुआवजा प्रकरणों की जानकारी लेते हुए ऐसे मामलों को प्राथमिकता से निबटारा करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने दो साल तथा उससे अधिक समय से तहसीलों में लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने भूमि अधिग्रहण के उपरांत मुआवजा के लंबित प्रकरणों का भी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निबटारा करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने राजस्व अधिकारियों की समस्याओं से रू-ब-रू होते हुए यथासंभव निराकरण करने तथा शासन स्तर की समस्याओं के निराकरण के लिए संभागायुक्त को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम श्री ऋषिकेश तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री कृपाल सहित सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार मौजूद थे।
संबंधित खबरें
राज्योत्सव स्थल में मिलेगा नागरिक सुविधा आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशनकार्ड केवाईसी और लर्निंग लाइसेंस बना सकते हैं नागरिक
सारंगढ़ बिलाईगढ़, नवंबर 2024/sns/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में जिले के वंचित नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड का केवाईसी, लर्निंग लाइसेंस आधार कार्ड और आधार अपडेट का कार्य राज्योत्सव स्थल पर संबंधित खाद्य, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर यह सुविधा सुबह […]
महिलाओं को दी गई मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में जानकारियां
जगदलपुर, दिसम्बर 2021/ महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बस्तर केयर फाउंडेशन जगदलपुर के द्वारा 22 एवं 23 दिसंबर को तोकापाल ब्लॉक के ग्राम बेड़ागुड़ा, दुगनपाल, एरण्डवाल राजुर 1 और राजुर 2 में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं को मासिक धर्म स्वस्छता व स्वास्थ्य जागरूक कें संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। […]
कलेक्टर ने जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम, कृष्ण कुंज, स्विमिंग पूल का किया औचक निरीक्षण
जांजगीर-चांपा 10 फरवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला मुख्यालय के निर्माणाधीन इंडोर ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल, कृष्ण कुंज का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इंडोर ऑडिटोरियम और स्विमिंग पूल में अब तक किए गए कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माणाधीन और बचे हुए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने इन दोनों ही निर्माण […]