बिलासपुर , मई 2022/अंत्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल महीने का मुफ्त चावल मई महीने में एक साथ प्राप्त होगा। उन्हें प्रति सदस्य 5 किलोग्राम के हिसाब से अतिरिक्त चावल दिया जायेगा। खाद्य विभाग द्वारा जिले की सभी राशन दुकानों में इसके लिए अतिरिक्त चावल का भण्डारण कर दिया गया है। इन परिवारों को मई के साथ-साथ अप्रैल महीने का भी चावल आवंटित किया जायेगा। उन्हें निःशुल्क रूप से यह चावल दिया जायेगा। खाद्य अधिकारी ने बताया कि सितम्बर 2022 तक अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले परिवारों को अतिरिक्त चावल प्रदाय किया जायेगा। उक्त परिवारों को सामान्य रूप से मिलने वाले चावल पूर्ववत मिलता रहेगा। जिले में अंत्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के 4 लाख 16 हजार से ज्यादा परिवारों को इसका फायदा मिलेगा।
संबंधित खबरें
लेखापाल एवं तकनीकी सहायक के संविदा रिक्त पदों भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा अक्टूबर 2024/sns/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले में जिला स्तर पर लेखापाल एवं जनपद स्तर पर जनपद पंचायत बम्हनीडीह हेतु तकनीकी सहायक के संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन 11 अक्टूबर 2024 को अपराह्न 5 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला जांजगीर-चांपा […]
बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं
रायपुर। नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 5 दशकों से ज्यादा समय से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को प्राकृतिक और […]
मेहनत एवं ईमानदारी से आगे बढ़ रहा साहू समाज उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव तहसील साहू संघ में
राजनांदगांव, 30 अप्रैल 2025/sns/- उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा स्थित तहसील साहू संघ राजनांदगांव में नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने 40 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव […]