गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मई 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पेंड्रा विकासखंड के पनकोटा गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मोंगरा स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे सब्जी-भाजी उत्पादन कार्य की सराहना की तथा एैसे स्व सहायता समूह जो आजीविका मूलक कार्याे से नही जुड़ पाए है उन्हे मुर्गी शेड, बकरी पालन, मछली पालन आदि कार्यो के लिए प्रोत्साहित किए जाने कहा। उन्होंने तालाब के पास की भूमि पर वृक्षारोपण करने तथा गौठान पहुंच मार्ग को व्यवस्थित कराए जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान में मछली पालन, चारागाह आदि के लिए गौठान के समीप स्थित नाला के माध्यम से क्रेड़ा विभाग को सोलर पंप से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौठान में संचालित गतिविधियां और आगे होने वाली कार्यो के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कृषि विभाग, पशुधन विकास, मतस्य, क्रेड़ा, विद्युत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और उद्यान आदि विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पेंड्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति इंदिरा मिश्रा, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी श्री टी आर दिनकर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, स्व सहायता समूह के सदस्य आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
पं. जवाहर लाल नेहरू विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 27 मार्च को
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 फरवरी, 2022/ पं. जवाहर लाल नेहरू विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। विद्यार्थियों के चयन के लिए परीक्षा 27 मार्च 2022 दिन रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक […]
रामायण कालीन धरोहरों से समृद्ध रामगढ़ में 11 व 12 जून को होगा रामगढ़ महोत्सव
अम्बिकापुर, 10 जून 2025/sns/- प्राकृतिक संपदा और ऐतिहासिक-धार्मिक मान्यताओं से परिपूर्ण रामगढ़ में इस वर्ष भी अपने गौरवशाली इतिहास का उत्सव रामगढ़ महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। आषाढ़ माह के प्रथम दिवस 11 और 12 जून को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, विद्यालयीन प्रस्तुतियां […]
कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वनरक्षक की सीधी भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा 22 मई से 2 जुलाई 2023 तक
कवर्धा, 20 मई 2023। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के निर्देशानुसार कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वर्ष 2021-22 के लिए की जा रही वनरक्षक की सीधी भर्ती के लिए पात्र 41335 अभ्यर्थियों के शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा 22 मई 2023 से 2 जुलाई 2023 तक प्रतिदिन सुबह 06 बजे से […]