मुंगेली 26 अप्रैल 2022// आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आज कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेला सह कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। किसान मेला सह कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन मुंगेली जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन पांडे की मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिसमें जनपद पंचायत में कृषि स्थायी समिति के सभापति डाॅ. शिवकुमार बंजारा, जनपद सदस्य श्री निरंजन साहू, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डाॅ. आर. एल. शर्मा, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. ए. के. साहू, कृषि विभाग के उपसंचालक श्री. डी.के.ब्यौहार एवं मत्स्य के विभागीय अमला सहित बड़ी संख्या में कृषकजन उपस्थित थे। किसान मेला सह कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में प्रगतिशील कृषकों द्वारा अपने अनुभव को साझा किया गया। कृषक श्री डहरिया द्वारा केले एवं फलदार वृक्षों के बारे में जानकारी दी गई। इसी तरह कृषक श्री रमेश यादव द्वारा टमाटर व मिर्च कि खेती को रेखांकित किया। कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. साहू ने जल संरक्षण, डाॅ. शिवकुमार बंजारा ने जैविक खेती और कृषि विभाग के उपसंचालक श्री. ब्यौहार ने राजीव गांधी न्याय योजना एवं किसान सम्मान निधि के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों द्वारा भी विभिन्न विषयों के संबंध में जानकारी दी गई।
संबंधित खबरें
आई जी, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया शहीद स्मारक स्थल सहित अन्य विकास कार्यों का अवलोकन
निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देशजगदलपुर 10 जनवरी 2023/ बस्तर आई जी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री चंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा ने आमागुड़ा चैक में निर्माण किया जा रहा शहीद स्मारक स्थल सहित तुरेनार में ग्रामीण औद्योगिक पार्क की आर्थिक गतिविधियों के संचालन और आमागुड़ा […]
नगर पालिका उप निर्वाचन हेतु सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
अम्बिकापुर 5 जनवरी 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार ने नगर पालिक उप निर्वाचन हेतु जिले के नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 14 के लिए नायब तहसीलदार लखनपुर श्री ईश्वर यादव को सेक्टर अधिकारी एवं थाना प्रभारी लखनपुर को सहायक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट उनके क्षेत्र में आने वाले […]
जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक 25 जून को
महासमुन्द, 18 जून 2025/sns/- जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक बुधवार 25 जून को आयोजित होगी। बैठक सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। बैठक का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11ः00 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित सदस्यों […]


