रायपुर, 25 अप्रैल 2022/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पैरवी करने के लिए दो अधिवक्ताओं को अतिरिक्त एडव्होकेट जनरल नियुक्त किया गया हैै। इनमें उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली हेतु श्री कुबेर बोध को अतिरिक्त एडव्होकेट जनरल और श्री राघवेन्द्र प्रधान को उच्च न्यायालय बिलासपुर हेतु अतिरिक्त एडव्होकेट जनरल बनाया गया है। यह नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए है। इस आशय का आदेश नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आज 25 अप्रैल को जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने डीईओ ने दिलाई छात्र- छात्राओं को शपथ
बलौदाबाजार, दिसंबर 2022/देश में शीतकाल में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव ने आज शुक्रवार को सवेरे 10 बजे जिला शिक्षा कार्यालय में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना से […]
कलेक्टर श्री महोबे ने जनदर्शन में सुनी दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्या
कवर्धा, सितंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर किया शोक व्यक्त रायपुर 24 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामजीलाल अग्रवाल जी के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि […]