धमतरी 20 अप्रैल 2022/ राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पिरामल स्वास्थ्य ‘आश्वासन‘ टी.बी. कैम्पनिग का शुभारम्भ जिला कार्यालय परिसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे के द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इसके तहत जिले मे आदिवासी बाहूल्य नगरी ब्लॉक में अपने 100 दिवसीय सघन टीबी खोज एवं जांच अभियान चलाया जाएगा। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि नगरी ब्लॉक में 2021 में कुल टीबी मरीजों की संख्या 134 थी, जो वर्तमान में उपचारार्थ मरीजों की संख्या 74 है और पूरे धमतरी जिले मे 2021 मंे 971 मरीजों की पहचान कर उनका उपचार किया गया। वर्ष 2022 में अब तक 258 मरीजों की पहचान कर उनका उपचार किया जा रहा है।
