बलौदाबाजार,20 अप्रैल 2022/जिला प्रशासन,बार नवापारा अभ्यारण्य,वन विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सँयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन सुबह 6 बजें वन मंडल कार्यालय परिसर बलौदाबाजार से प्रारंभ होकर सोनबरसा नेचर सफारी में समाप्त होगा। उक्त आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं दीर्घ कालीन परिस्थितिक स्थिरता (जैव विविधता) को पृथ्वी पर बनाये रखने हेतु जन मानस में पारिस्थितिक स्थिरता के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस संबंध में कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि विगत लगभग 2 सालों से कोविड संक्रमण के सोनबरसा नेचर सफारी बंद था। जिला मुख्यालय के समीप इतना अच्छा स्थान में पर्यटकों की आवाजाही बढ़े एवं पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिला वासियों इस कार्यक्रम में सपरिवार सादर आमंत्रित है। वनमंडल अधिकारी के आर बढ़ई ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि गण,प्रबुद्धजन,गणमान्य नागरिक,समाज प्रमुखों,समस्त जिला वासियों,पत्रकार साथियों समेत सभी छात्र-छात्राएं,खिलाड़ी,अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को सादर आमंत्रित किया है। अधिक से अधिक लोग भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनावे।इस मौके पर मैराथन में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में कहा कि जो लोग मैराथन में दौड़ नही सकतें वह सीधा सोनबरसा नेचर सफारी पहुँच सकतें है। वहां पर खेल कूद एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम जैसे, जुम्बा,योगा का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने हेतु लिंक भी जा किया गया है।जिसके माध्यम से अग्रिम पंजीयन कराया जा सकता है।
संबंधित खबरें
नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
जांजगीर-चांपा 16 अक्टूबर 2024/sns/ छ.ग.राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण किये जाने का कार्यक्रम जारी किया गया है और मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आज जिले के […]
लखपति बनने की सफर पर निकली बीजापुर की महिलाएं
बीजापुर दिसंबर 2024 /sns/ कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूह की 25 संभावित लखपति दीदी और 7 पशु सखियों को मुर्गी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास के तीन दिवसीय प्रशिक्षण लेने जिला पंचायत कार्यालय के बस के माध्यम से रवाना हुई। इन महिलाओं का प्रशिक्षण पशु […]
दर्शनार्थियों को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित
राजनांदगांव, सितम्बर 2022। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह ने क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में दर्शनार्थियों के भारी संख्या में आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए 4 अक्टूबर 2022 तक भारी वाहनों को शहर प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर ने बालोद जिले से आने वाले भारी वाहनों को मोहारा बाईपास […]