रायपुर 13 अप्रैल 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि भगवान महावीर ने बाहरी स्वच्छता के साथ आंतरिक शुद्धता पर बल दिया। उन्होंने क्रोध, मान, माया और लोभ से परे मन को शुद्ध बनाने की सीख दी। उन्होंने अहिंसा को सभी धर्माे से सर्वाेपरि बताया है। महावीर स्वामी ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया। श्री बघेल ने कहा है कि भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। महावीर स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर सभी चलें और दीन-दुखियों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।
संबंधित खबरें
राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी कीराज्य की 70 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है अब तक 5878 करोड़ 37 लाख की राशि
रायपुर, अक्टूबर 2024/sns/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त का अंतरण किया। इस योजना के तहत दीवाली से पहले राज्य की 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपए के मान से कुल 651 […]
ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कवर्धा, 24 नवम्बर 2021 नेहरू युवा केन्द्र, छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में चारो ब्लॉक में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें बोड़ला ब्लॉक के ग्राम डगनिया में ब्लॅॅाक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया। […]
जिला स्तरीय किसान मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती, उपज और सही उन्नत कृषि की जानकारी देना :- मंत्री श्री मोहम्मद अकबर
केबिनेट मंत्री श्री अकबर बैगा बाहुल क्षेत्र ग्राम झलमला में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला में हुए शामिल मंत्री ने जलग्रहण परियोजना अंतर्गत 28 जलग्रहण निर्माण के लिए 1 करोड़ 43 लाख 55 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी मंत्री ने 8 जल ग्रहण समितियों में 8 सचिव को संविदा पद पर नियुक्ति […]