दुर्ग अप्रैल 2022/ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे केे निर्देशानुसार बायोडीजल के अवैध भंडारण एवं विक्रय की रोकथाम के लिए जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला खाद्य कार्यालय के अधिकारियों, एच.पी.सी.एल, बी.पी.सी.एल तथा आई.ओ.सी.एल. के सेल्स आफिसरों के संयुक्त जांच दल द्वारा सूचना प्राप्त होने पर जंजगिरी, कुम्हारी में बायोडीजल के अवैध भंडारण एवं विक्रय की भी जांच की गई। जंजगिरी स्थित शिवाय फ्यूल्स के द्वारा अवैध रूप से बायोडीजल का भंडारण एवं विक्रय करना पाया गया। फर्म के आधिपत्य में 02 भूमिगत टैंक पाये गये, जिसमें बायोडीजल का अवैध भंडारण किया गया था। अवैध रूप से बायोडीजल मंगाकर भंडारण एवं विक्रय का कार्य किया जा रहा था। जिसमें फर्म के द्वारा मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल आयल आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर फर्म के विरूद्ध कार्रवाई कर फर्म को सील किया गया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री का सपना हुआ साकार, 22 साल बाद निगम भिलाई चरौदा पहुंचे मुख्यमंत्री
दुर्ग / जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 साल लंबे इंतजार के बाद आज पहली बार नगर निगम भिलाई चरोदा के निगम कार्यालय में पहुंचे । उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि इस निगम में तभी प्रवेश करूँ, जब जनता पूरा भरोसा जताए। उनका यह सपना आज 22 साल लंबे इंतजार के बाद […]
भोरमदेव पदयात्रा 18 जुलाई को : कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 16 किलोमीटर की पदयात्रा में 9 अलग-अलग स्थलों में होगी शीतल पानी, नीबू शरबत, चाय नास्ता की व्यवस्था
पदयात्रा के साथ-साथ चलेगी एम्बूलेंस, चिकित्सा सहित उपचार की होगी पूरी व्यवस्था पदयात्रियों की वापसी के लिए होगी स्कूल बस की सुविधा पदयात्रियों के लिए प्रत्येक सोमवार को भोरमदेव मंदिर के समीप निःशुल्क भोजन की व्यवस्था अमरकंटक पदयात्रियों के लिए कूकदूर और पोलमी में लगेगी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कवर्धा, 14 जुलाई 2022। कबीरधाम जिले में […]
केन्द्रीय विद्यालय में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन
सुकमा, सुकमा 2023/ केन्द्रीय विद्यालय सुकमा में आज परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस चित्रकारी प्रतियोगिता में सुकमा ज़िले के 17 विद्यालयों से कुल 98 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चित्रकारी के विषय प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पर बताये गये 20 मन्त्र थे। बच्चों ने […]