मुंगेली 12 अप्रैल 2022// कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश में जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आज थाना मुंगेली से लेकर गोलबाजार तक अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रातः 08 बजे शुरू की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए 06 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर का उपयोग किया गया। इस दौरान तहसीलदार मुंगेली श्री मायानंद चंद्रा, नगरपालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जे. बी. सिंह, सहित राजस्व, पुलिस और नगर पालिका परिषद मुंगेली की टीम मौजूद थे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार ने बताया कि मुंगेली थाना से गोलबाजार तक अब तक सौंदर्र्यीकरण कई कारणों से नहीं हो पाया था। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के दिशानिर्देश में गोलबाजार का सौंदर्यीकरण करने के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही रेलिंग लगाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। गोलबाजार में सड़क के दोनांे तरफ नागरिकों के चलने के लिए पेवर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा तथा नालियों को साफ सफाई कराकर स्लैब लगाकर ढंका जायेगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई व्यापारियों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया और स्वयं ही अपनी व्यावसायिक कांप्लेक्स के सामने से अतिक्रमण को हटाया।
संबंधित खबरें
मृतक के परिजनों को मिली 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 20 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कातरो तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री जगतराम की विगत 10 अक्टूबर 2023 को सर्प के काटने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर […]
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कर्त्तव्य अधिकारी (ओएसडी) श्री विक्रम सिसौदिया ने सपत्नीक सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कर्त्तव्य अधिकारी (ओएसडी) श्री विक्रम सिसौदिया ने सपत्नीक सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के खरसिया में अंतर्राष्ट्रीय कबीरपंथ संत महासम्मेलन में शामिल हुए*
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के खरसिया में अंतर्राष्ट्रीय कबीरपंथ संत महासम्मेलन में शामिल हुए