बीजापुर 07 अप्रैल 2022- जिले के थाना नैमेड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोसला व कैका के मध्य जंगल पहाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जॉच के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी बीजापुर श्री देवेश कुमार ध्रुव को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। ग्राम मोसना व कैका के मध्य जंगल पहाड़ में अन्य सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना डीआरजी बीजापुर से मिली जानकारी के अनुसार माओवादी के विरूद्ध सर्चिंग अभियान पर 10 मार्च 2022 को 10ः30 बजे बीजापुर से रवाना हुए थे। जिसमें 48 नफर व डीआरजी ग्रेहाउण्ड के 50 नफर बल, महिला बल डीआरजी के 11 एवं सीआरपीएफ 222 बटालियन के 55 नफर बल व सहायक सेनानी के 47 नफर बल कुल 211 नफर बल शामिल थे।
घटना 11 मार्च 2022 को प्रातः करीबन 7ः45 बजे थाना बीजापुर से लगभग 15 किलोमीटर पूर्व ग्राम मोसला व कैका के मध्य जंगल पहाड़ में पूर्व से घात लगाये बैठे 40-50 संख्या में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पुरूष व महिला सशस्त्र वर्धीधारी एवं सादे वेशभूषा में नक्सलियों के द्वारा जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुध फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी अपनी उपस्थिति बताते हुए माओवादियों को फायरिंग बंद करने एवं आत्मसर्मपण करने जोर-जोर से आवाज लगाया गया किन्तु माओवादियों द्वारा पुलिस की आवाज को अनसूना करते हुये लगातार फायरिंग करते रहे। तब पुलिस पार्टी द्वारा मौके का उचित आड़ लेकर आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी के बढ़ते दबाव को देखते हुए नक्सली जंगल पहाड़ की आड़ लेकर भाग गये। फायरिंग बंद होने के उपरांत घटना स्थल से 01 अज्ञात वर्दीधारी पुरूष माओवादी का शव एवं शव के पास से 01 नग 315 बोर रायफल, पोच 01 नग, 303 जिंदा राउण्ड 05 नग, नकदी रकम 8020 रूपये टिफिन बम 01 नग, पिठ्ठु 02 नग, कार्डेक्स वायर लगभग 03 मीटर, फ्यूज वायर 01 मीटर, टार्च 01 नग, जरीकेन 01 नग, थैला 02 नग, नक्सली वर्दी 02 जोड़ी, नक्सली साहित्य तथा दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। इस संबंध में जिस किसी को भी किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बीजापुर मुख्यालय जिला कार्यालय बीजापुर में 18 अप्रैल 2022 तक उपस्थित होकर मौखिक या लिखित साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।