बलौदाबाजार,7 अप्रैल 2022/कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन दिनांक 02 मई 2022 को सुहेला में किया जायेगा। इसकी तैयारी के निर्देश कलेक्टर द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया गया है।उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल को 2022 को ग्राम-जर्वे (पलारी) के सामाजिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा यह घोषणा किया गया कि पात्रता अनुसार जोड़ों का विवाह मई माह में सुहेला में 2 मई 2022 को लाभान्वित किया जावेगा। कन्या विवाह में शामिल होने वाले जोड़ो को विभाग की ओर से प्रति जोड़े कोंब 25 हजार रूपये स्वीकृत किया जाता है। जिसमें 19 हजार रूपये का उपहार सामग्री 1 हजार रूपये का चेक/बैंक ड्राफ्ट तथा शेष 5 हजार रूपये राशि विवाह आयोजन में खर्च किया जाता है। विवाह हेतु कन्या का उम्र 18 वर्ष तथा वर का उम्र 21 वर्ष पूर्ण होना चाहिए। कन्या विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़े एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालयों से फार्म प्राप्त कर दिनांक 18 अप्रैल 2022 तक फार्म जमा कर जोड़ों का पंजीयन करा सकते है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री कच्छप द्वारा मैदानी अमलों को अधिक से अधिक जोड़े तैयार करने एवं आमजनों से अधिक से अधिक लोगो को योजना का लाभ लेने की अपील की गई है
संबंधित खबरें
बाढ़ में फं से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया नगर सेना बाढ़ बचाव दल ने
रायगढ़, अगस्त 2022/ रायगढ़ जिला अंतर्गत पुसौर, सरिया क्षेत्र में महानदी के तटीय बसे ग्रामों में बाढ़ का पानी भर जाने से कई गांव प्रभावित हुए, जिसमें बाढ़ में फंसे लोगों को नगर सेना बाढ़ बचाव दल द्वारा रेस्क्यू कार्य कर मोटर बोट के द्वारा गांव से बाहर बने अस्थायी राहत शिविर तक पहुंचाया गया। […]
छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने 300 नव चयनित छात्रा वास अधीक्षकों को नियुक्ति सह पद स्थापना पत्र सौंपा
रायपुर, 15 मई 2025/sns/- आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने ट्राइबल म्यूजियम बनाकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और उनकी जीवनशैली को आमजन तक पहुँचाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य एवं आकर्षक आदिवासी संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) बनाया गया है। राज्य के […]
मेडीको लिगल केयर तथा लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम, रिस्पांस विषय पर एक दिवसीय रिफे्रशर प्रशिक्षण आयोजित
रायगढ़, फरवरी 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन में आज स्वास्थ्य विभाग यू.एस.ए.आई.डी /एलजेण्डर हेल्थ तथा ममता इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड (ममता -एचएमआईसी) के द्वारा जिले में पदस्थ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारियों तथा स्टाफ नर्सेस हेतु मेडीको लिगल केयर तथा लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम, रिस्पांस विषय पर एक दिवसीय रिफे्रशर प्रशिक्षण […]