छत्तीसगढ़

नोडल अधिकारियों को 04 से 05 घंटे गौठानों की गतिविधियों का अवलोकन करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

बिलासपुर 06 अप्रैल 2022। गौठानों में आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। इसे और सुदृढ़ करने के लिए 08 अप्रैल को सभी गौठानों में गौठान पहुंच दिवस कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने गौठानों में नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी जिलाधिकारियों को ग्रामीण, शहरी एवं आवर्ती चराई का निरीक्षण करने, 04 से 05 घंटे गौठानों की गतिविधियों का अवलोकन करने, गौठान समितियों, स्व सहायता समूहों, चरवाहों एवं ग्रामवासियों से चर्चा करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
जिले के 240 गौठानों में गौठानों की गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी नोडल अधिकारी गौठानों की भौतिक प्रगति, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और बिक्री, संचालित एवं प्रस्तावित गतिविधियों एवं गौठानों से संबंधित मांग एवं समस्या की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में एकत्र कर 12 अप्रैल तक प्रतिवेदन जमा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *