महासमुंद , अप्रैल 2022/ जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता कल मंगलवार 5 अप्रैल को महासमुंद जिले के बागबाहरा के घुंचापाली स्थित मॉ चण्डी मंदिर प्रांगण में शाम 4ः00 बजे से आयोजित होगी। कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने 6 सदस्यीय निर्णायक समिति का गठन कर दिया है। समिति में अध्यक्ष ज़िला पंचायत,अपर कलेक्टर,अध्यक्ष गंधेश्वर ट्रस्ट सिरपुर,सहायक संचालक ज़िला शिक्षा,कलाकार एवं शिक्षक पब्लिक उ.मा.वि.महासमुंद और सहायक आयुक्त,आदिम जाति विकास होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित रामायण मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आगामी 8 से 10 अप्रैल तक शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को 50 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।राज्य शासन के निर्देशानुसार रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में ग्राम पंचायत, दूसरे चरण में जनपद पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। अब तीसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया बागबाहरा में कल मंगलवार 5 अप्रैल को होगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन के लिए पूर्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक को समन्वय अधिकारी नामांकित किया है। वहीं नोडल अधिकारी प्रभारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) डॉ. नेहा कपूर, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे और जिला परियोजना अधिकारी श्री रेखराज शर्मा को बनाया है।
संबंधित खबरें
गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव हेतु आवेदन 25 सितम्बर तक
दुर्ग, 18 सितंबर 2024/sns/- गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव हेतु आवेदन 25 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण से प्राप्त जानकारी अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 01 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिया जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान वर्ष […]
जिला जेल सुकमा में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सुकमा] 12 जनवरी 2025/sns/- निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवस पहचान एवं उपचार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, पिरामल फाउंडेशन और लेप्रा सोसायटी जिला सुकमा के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को जिला जेल सुकमा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से बंदियों का स्वास्थ्य जांच सह उपचार किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर […]
दण्डाधिकारी जांच हेतु साक्ष्य आमंत्रित
बीजापुर 23 मार्च 2022 – जिले के मिरतुर थाना अंतर्गत ग्राम हुर्रेपाल के समीप 10 मई 2020 को दोपहर में संयुक्त पुलिस बल एवं नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान आरक्षक मुन्ना यादव के चेहरे के बांयी ओर गोली लगने के कारण वे शहीद हो गयेे। उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच […]