मुंगेली, 31 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की घोषण की है। इसी प्रकार राज्य के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की है। इस तरह से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत करने की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गयी है। इसके साथ ही स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को भी दोगुना करने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा की गयी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बेहतर विकास कार्य करने की मंशानुरूप बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के सभी महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को भी दोगुना और महापौर, अध्यक्ष तथा पार्षद निधि को डेढ़ गुना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीन बार देश के स्वच्छ्तम् प्रदेश का खिताब हासिल किया है।
संबंधित खबरें
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव डॉ गौरव कुमार सिंह ने किया सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण
बोडला विकासखण्ड के ग्राम चौरा और छपरी में पहुंच कर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्यों का अवलोकन किया, परिवारों से भी मिले और सर्वेक्षण कार्य में लगे दलो का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कवर्धा 07 अप्रैल 2023। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव एवं सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के राज्य स्तर के नोडल अफसर डॉ गौरव […]
विश्व क्षय दिवस पर दिलाई गई क्षय रोग उन्मूलन की शपथ
24 मार्च से 13 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजनराजनांदगांव, मार्च 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में राज्य क्षय कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार जिले में विश्व क्षय दिवस पर 24 मार्च से 13 अप्रैल 2023 तक यस! वी कैन इंड टीबी थीम पर जिला, विकासखण्ड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न […]
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/ एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के अंतर्गत विभिन्न कारणों से आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति हेतु परिशिष्ट तीन में आवेदन पत्र 26 दिसम्बर 2024 से 09 जनवरी 2025 तक आमंत्रित किये जा रहे […]