गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 मार्च 2022/ जिले में जनपद स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत पेंड्रा के प्रशिक्षण हॉल में पतगवां की महिला रामायण मंडली, कुदरी के पुरुष रामायण मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी। जनपद स्तर पर 15 से 31 मार्च और जिला स्तर पर 3 से 5 अप्रैल तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है तथा रामायण मंडलियों का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पौराणिक नगरी शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रैल तक किया जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजन में विजेता रामायण मंडली दल को 5 लाख रुपए, उपविजेता दल को 3 लाख रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 2 लाख रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जिला ग्रंथालय का किया औचक निरीक्षण
नवीन भवन निर्माण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण करने दिए निर्देश मुंगेली, फरवरी 2024 // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रंथालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रंथालय के बच्चों से बात-चीत कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रंथालय में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, कम्प्यूटर, बैठक […]
एन.डी.आर.एफ. एवं एस.डी.आर.एफ. का जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास अटल बिहारी बाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य ताप
विद्युत उत्पादन इकाई मड़वा में 05 मार्च को कलेक्टर व एसपी ने ली तैयारियों के संबंध में बैठक जांजगीर-चांपा मार्च 2025/sns/ एन.डी.आर.एफ. एवं एस.डी.आर.एफ. का जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास अटल बिहारी बाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य ताप विद्युत उत्पादन इकाई मड़वा में को 05 मार्च को सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री […]
कलेक्टर ने रतनपुर के डायरिया प्रभावित इलाके का किया दौरा
अस्पताल में डाॅक्टरों और अधिकारियों की ली बैठकबिलासपुर, 10 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर अवनीश शरण ने रतनपुर के डायरिया प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उनसे चर्चा कर जानना चाहा कि आखिर इलाका विशेष में ही डायरिया का प्रकोप क्यों हुआ। रतनपुर का महामाया वार्ड क्र 3 में […]