छत्तीसगढ़

अनैतिक व्यापार एवं मानव तस्करी विषय पर महिलाओं और बच्चों को किया गया जागरूक

बीजापुर मार्च 2022-मानव तस्करी रोकने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा देने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों के स्व सहायता समूह, कार्यकर्ता, स्वयं सेवकों को अनैतिक व्यापार मानव तस्करी को रोकने हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में  महिलाओं-बालिकाओं के संरक्षण संबंधित विधिक प्रावधनों पर उन्मुखीकरण बच्चों को लैंगिक हिंसा, बाल शोषण,, बाल श्रम, बाल विवाह बच्चों के अनैतिक व्यापार, महिलाओं के विरूद्ध होने वाले घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम पर महिला,बालिकाओं को कानूनी जानकारी दिया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, बालक कल्याण समिति, दत्तक ग्रहण विनियमन पर जानकारी देते हुए बताया गया कि देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे, बाल श्रमिक, बाल भिक्षावृत्ति, अपशिष्ट संग्रहण में लिप्त बच्चों को समाज के मुख्य धारा में जोडने, बाल विवाह रोकथाम के दुष्परिणाम की जानकारी, चाईल्ड हेल्प लाईन नंम्बर 1098 एवं महिला हेल्प लाईन नंम्बर 181 की जानकारी दिया गया। बच्चों के अनैतिक व्यापार अधिनियम, ग्राम पंचायत स्तर पर संधारित पलायन पंजी, ग्राम पंचायत स्तर पर शाला त्यागी बालक बालिकाओं को स्कूल से जोडे जाने पर एवं गोद लेने की वैधानिक प्रक्रिया, दत्तक ग्रहण नियम 2017, बाल श्रम अधिनियम पर चर्चा कर जानकारी दिया गया। महिलाओं के विरूद्ध हो रहे हिंसा के रोकथाम हेतु कानूनी जानकारी दी गई एवं कानूनी रूप से महिलाओं को प्राप्त अधिकारों की जानकारी देते हुए हिंसा से पीडित महिलाओं एवं 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर बीजापुर में तत्काल 24 घंटे सेवा एवं अल्पकालीन रूकने की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई और अधिक से अधिक महिलाओं तक प्रचार-प्रसार करने की जानकारी दी गई ताकि पीडित महिलाओं को सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ-साथ ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में श्री लुपेन्द्र महिनाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, एवं आईसीपीएस के श्री राहुल कौशिक जिला बाल संरक्षण अधिकारी, कु0 नगीना लेखाम परामर्शदाता, श्री संदीप चिडेम सामाजिक कार्यकर्ता, विभागीय अमला कार्यक्रम में उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *