मुंगेली 25 मार्च 2022 // लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड मुंगेली के कार्यपालन अभियंता द्वारा ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण, सुचारू रूप से संचालन और संधारण हेतु उपखण्ड स्तरीय पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। उपखण्ड स्तर पर गठित पेयजल प्रकोष्ठ 30 जून तक के लिए प्रभावशील होगा। प्रकोष्ठ प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक संचालित होगी। पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए उपखण्ड कार्यालय मुंगेली में प्रभारी अधिकारी के रूप में सहायक अभियंता श्री के. के. सोनी कार्य करेंगे। श्री सोनी का मोबाईल नम्बर 9407797400 है। इसी तरह विकासखण्ड मुंगेली के प्रभारी अधिकारी उपअभियंता श्री प्रतीक पाटनी होंगे। श्री पाटनी का मोबाईल नम्बर 9009060006 है। विकासखण्ड लोरमी के प्रभारी अधिकारी उपअभियंता श्री आई. एस. कश्यप होंगे। श्री कश्यप का मोबाईल नम्बर 8109818242 है। इसी तरह उपखण्ड कार्यालय पथरिया के प्रभारी अधिकारी के रूप में सहायक अभियंता श्री विश्राम टण्डन कार्य करेंगे। श्री टण्डन का मोबाईल नम्बर 7987386166 है। इसी तरह विकासखण्ड पथरिया के प्रभारी अधिकारी श्री ए. के. करैया होंगे। श्री करैया का मोबाईल नम्बर 8878832200 है। इसके अतिरिक्त विभागीय टोल फ्री नं. 18002330008 में भी शिकायत और सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे। उपखण्ड स्तर पर गठित प्रकोष्ठ के लिए नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी अपने आबंटित कार्य के अतिरिक्त पेयजल प्रकोष्ठ से संबंधित कार्य भी करेंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का किया लोकार्पण
पी.पी.पी. मॉडल से इथेनॉल प्लांट की स्थापना का देश में पहला उदाहरण इथेनॉल संयंत्र की स्थापना से बढेंगे रोजगार के अवसर रायपुर, 26 सितम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण […]
गोधन न्याय योजना से किसानों की जेब में आया पैसा और बढ़ा आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
रायपुर, सितंबर 2022/ गोधन न्याय योजना से किसानों की जेब में पैसा आया है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। पहले किसान खेती से विमुख होकर मजदूरी या अन्य काम करने लगते थे। लेकिन अब किसानों के साथ युवा भी खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने […]