बलौदाबाजार 23 मार्च 2022/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास द्वारा जिले में संचालित पं.जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) अंतर्गत वर्ष 2022-23 कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 27 मार्च 2022 को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक पंडित चक्रपाणि शुक्ला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार चयन परीक्षा आयोजित किया गया है। आशीष बेनर्जी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से मिली जानकारी अनुसार उक्त परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी निर्धारित समय से 1 घण्टा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देवें। सभी विद्यार्थी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अपना अनुक्रमांक प्राप्त कर सकते हैं तथा परीक्षा दिवस के पूर्व कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बलौदाबाजार कक्ष से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने हेतु एक-एक पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य है। पूर्व सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड/परिचय पत्र एवं मास्क लाना अनिवार्य है। बिना परिचय पत्र एवं मास्क के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जावेगी।
संबंधित खबरें
तार मिस्त्री परीक्षा जुलाई 2024 हेतु 30 अप्रैल तक आवेदन पत्र आमंत्रित
जगदलपुर, 14 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक संभाग-जगदलपुर के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी, महासमुंद एवं सुकमा जिले के समस्त इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2024-25 हेतु तारमिस्त्री परीक्षा का आयोजन माह […]
राज्य स्तरीय इको क्लब प्रतियोगिता 11 एवं 12 अक्टूबर को
जिले से श्रेष्ठ तीन इको क्लबों का किया जाएगा चयन कोरबा, सितम्बर 2022/राज्य स्तरीय इको क्लब प्रतियोगिता का आयोजन 11 एवं 12 अक्टूबर को किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले स्तर पर तीन इको क्लबो का चयन किया जाएगा। प्रत्येक इको क्लब में से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। […]
राजिम माघी पुन्नी मेला का विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया शुभारंभ
रायपुर, 17 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से सुशोभित राजिम में 15 दिनों तक चलने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कल रात भगवान राजीवलोचन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर और पूजा अर्चना कर किया। डॉ. महंत महानदी आरती में भी शामिल हुए। […]