राजनांदगांव मार्च 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ के उप निर्वाचन के संबंध में प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों से निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्था होनी चाहिए। मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी , छाव, हेल्प डेस्क, शौचालय, मतदान केन्द्रों में पहुंचने के संकेतक, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। मतदान दलों के लिए वाहनों की व्यवस्था पहले ही कर ली जाए। जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सुगमता के साथ निर्वाचन कार्य संपन्न कराना है। सभी अधिकारी नियमों का पालन करते हुए कार्य करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक सहित जनप्रतिनिधियों ने “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल पर आधारित फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया
फ़ोटो प्रदर्शनी में जिले के विकासमूलक झलकियों की प्रशंसा की जिला कार्यालय में मंगलवार तक लगेगी फ़ोटो प्रदर्शनी फोटो प्रदर्शनी से नागरिकों तक पहुंच रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कवर्धा, दिसंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने आज कवर्धा कलेक्टोरेट कार्यकाल में “सुशासन का एक साल,छत्तीसगढ़ हुआ […]
जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
बैगा, गुनिया, सिरहा को प्रत्येक वर्ष मिलेगी 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि जगदलपुर 18 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बैगा, गुनिया और […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन रायपुर, 28 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। […]