समाचारकलेक्टर श्री बंसल ने आशा दिव्यांग आश्रम में किया फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभजगदलपुर, 11 मार्च 2022/ कलेक्टर श्री रजत बंसल पल्लीगांव स्थित आशा दिव्यांग केन्द्र में स्थापित फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्व श्रवण दिव्यांग दिवस के अवसर पर श्रवणबाधित बालक हेमसागर को श्रवण यंत्र भेंट किया। यहां दिव्यांग बच्चों से भेंट करने के साथ ही संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा गायन एवं वादन कला का प्रदर्शन किया, अपनी उत्कृष्ट गायन एवं वादन कला से दिव्यांग बच्चों ने कलेक्टर श्री बंसल सहित उपस्थित अधिकारियों को अभिभूत कर दिया। इस दौरान वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू, कांगेरघाटी के राष्ट्रीय उद्यान के डायरेक्टर श्री धम्मशील गणवीर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, प्रशिक्षु आईपीएस श्री स्मृतिक राजनाला, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती वैशाली मरढ़वार सहित आशा आश्रम के कर्मचारी एवं दिव्यांग बच्चे उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
महिला समूह महतारी वंदन से मिली राशि कैपिटल फंड के रूप में उपयोग कर सब्जी का व्यवसाय बढ़ा रही आगे महतारी वंदन से उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाती महिलाएं
रायगढ़, दिसम्बर 2024/sns/ उद्यमिता के लिए कैपिटल फंड बेहद जरूरी होता है। यह उद्यमी के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी आर्थिक जरूरतों को पूरा करता है। अमूमन उद्यमी यह राशि बैंकों या कर्ज देने वाली संस्थाओं, इन्वेस्टर से लेते हैं। जिसमें या तो ब्याज अदायगी अथवा प्रॉफिट शेयरिंग (लाभ बांटना) जैसी शर्तें जुड़ी […]
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत 8 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे
जांजगीर-चांपा, दिसंबर, 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत बुधवार 8 दिसंबर को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व 8 दिसम्बर को रायपुर से प्रस्थान कर (व्हाया सिमगा, नांदघाट, बिलासपुर, अकलतरा) मार्ग से दोपहर 1.30 बजे चांपा पहुंचेंगे, वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।
रायपुर, 07 सितम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। यह रायगढ़ जिले का पहला प्रयास आवासीय विद्यालय है। यहां चालू शिक्षा सत्र से 125 बालक-बालिकाओं को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ आईआईटी, एनआईटी, मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए कोचिंग और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा […]