बलौदाबाजार,10 मार्च 2022/जिला मुख्यालय के समीप स्थित सोनबरसा नेचर ट्रेल पर्यटकों के पुनः प्रारंभ करनें के निर्देश वन विभाग को कलेक्टर डोमन सिंह ने दिए है। आज कलेक्टर सिंह ने सोनबरसा नेचर ट्रेल का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने उक्त स्थान की प्रशंसा करतें हुए पर्यटकों की सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए है। जिसके तहत,कैंटीन,गार्डन,घास का लॉन,झूला,फ़िश एक्वेरियम,बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही बच्चों के लिए बड़ी संख्या में टैन्टिंग की भी व्यवस्था एवं सीमेंटेड कुर्सियां लगाने के लिए कहा गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग इस स्थान पर सपरिवार आकर अपना समय व्यतीत कर सकतें है। शहर से बहुत नजदीक स्थित होने पर पर्यटन अधिक से अधिक यहां पहुँच सकतें है। लोग छुट्टियों के दिनों में बच्चों को के साथ ऐसे स्थान पर आना बेहद पसंद करते है।*फ़िश एक्वेरियम*-मत्स्य पालन विभाग द्वारा बनाया जाएगा। जिसमें विविध प्रकार के रंग बिरंगी मछलियां रहेंगी। जो बच्चों के लिए बड़े आकर्षक के साथ ही ज्ञान वर्धक साबित होगा।गौरतलब है कि कोविड संक्रमण के चलते पिछेल 2 सालों से अधिक समय से पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए थे। सोनबरसा में हिरण,सोनकुत्ता,रँग बिरंगी तितलियों सहित अनेक प्रकार के वनस्पति भी बड़े पैमाने मे उपस्थित है। आस पास के ग्रामीण भी पिकनिक के लिए सोनबरसा के जंगलों में पहुँचते है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत,श्यामा पटेल सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर
‘एकमुश्त निपटान योजना’ के तहत बकायादार परिवहन व्यवसायियों को शास्ति की राशि में छूट छूट का लाभ उठा सकेंगे आगामी 31 मार्च तक राज्य में लगभग 50 लाख वाहनों का हो रहा संचालन एकमुश्त निपटान योजना से वाहन मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत और सरकारी राजस्व में होगी बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में […]
जिले में धान की रिकार्ड खरीदी, धान बेचने वाले किसानों ने शासन की व्यवस्था को सराहा
कोरबा / फरवरी 2022/जिले में 1 दिसम्बर 2021 से 7 फरवरी 2022 तक हुई धान खरीदी में किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिले के 55 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा। धान खरीदी के लिए सभी केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। धान बेचने में हुई […]
जूलूस,आमसभा, रैली के लिए एडीएम और रिटर्निंग अधिकारी देंगे अनुमति
हेलीकॉप्टर लैंडिग की अनुमति भी एडीएम से मिलेगी बिना अनुमति जुलूस, रैली, सभा करने पर होगी कार्रवाई रायपुर, अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधान सभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब किसी भी प्रकार की आमसभा, रैली या जुलूस के […]