छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल के लिए बजट में प्रावधान कर नागरिकों को दी बड़ी सौगात

राजनांदगांव मार्च 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल के भवन निर्माण के लिए बजट में प्रावधान कर खैरागढ़ क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। जिससे जनसामान्य को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। नागरिकों में अब स्वास्थ्य के उपचार चिंता दूर हो जाएगी और ईलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा सुनने के बाद खैरागढ़ सहित आसपास के निवासियों में उत्साह दिखाई दी। खैरागढ़ निवासी श्री अजय देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ के लिए 50 बिस्तर सिविल अस्पताल का बजट में प्रावधान एक बहुत बड़ी सौगात है। यहां अस्पताल की बहुत ही जरूरत थी जिसे मुख्यमंत्री ने इस वर्ष बजट में शामिल कर पूरा किया है। इससे गरीबों को त्वरित स्थानीय स्तर पर ईलाज मिलना संभव होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। खैरागढ़ विकासखंड की ग्राम करमतरा निवासी श्रीमती संगीता साहू ने कहा कि बजट में सिविल अस्पताल को शामिल करना नगरवासियों और ग्रामवासियों के लिए सकारात्मक पहल है। अब ईलाज के लिए जिला मुख्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सुविधा मिलने पर जल्द ही स्वास्थ्य सुधार होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। ग्राम कुम्ही के श्री टीमन दास ने कहा कि खैरागढ़ में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल का बजट में प्रावधान सभी वर्गों के लिए जीवनदायिनी है। आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल बन जाने से ईलाज के लिए 40 किलो मीटर दूर जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *