छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज कल्याण विभाग ने किया महिला अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान

रायपुर 08 मार्च 2022/ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालनालय में कार्यरत 9 महिला अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें उप संचालक वित्त श्रीमती किरण खरे सहित विभागीय कर्मचारी सुश्री चंद्रकिरण दुबे, सुश्री वंदना देवांगन,सुश्री रितिका चन्देल,सुश्री ज्ञानेस्वरी मुदलियार,सुश्री आशमा बानो,सुश्री शाहीन परवीन,सुश्री रामकली देवांगन और सुश्री गीता देवांगन शामिल थी। कार्यक्रम में श्री पंकज वर्मा, प्रभारी संचालक ने अतंराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्टाफ के कार्यो एवं लगन की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री धर्मेन्द्र साहू उपसंचालक , श्री विमलेश उके सहायक संचालक,श्री कमल सिंह भदौरिया सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *