जगदलपुर, मार्च 2022/ कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास आज विकासखण्ड मुख्यालय दरभा के क्रिकेट मैदान में आयोजित दीदी मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान श्री बंसल ने दरभा विकासखण्ड में बिहान योजना के कार्यों की सराहना की। उन्होंने इस योजना के अन्तर्गत आजीविका मूलक गतिविधियों के संवर्धन हेतु दरभा विकासखण्ड को गोद लेने तथा बिहान से जुड़े समूह के दीदियों की मांगों को भी पूरा करने की बात कही। उत्पादित किए जा रहे साग-सब्जियों को मार्केट तक पहुंचाने के लिए वाहन आदि की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उत्पादित सामग्रियों संग्रहण हेतु भवन निर्माण करने का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समूह की दीदियों एवं उपस्थित लोगों के साथ जमीन में बैठकर बिहान के कार्यों के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत के इस मधुर और आत्मीय व्यवहार से समूह की दीदी और उपस्थित लोग काफी अभिभूत हुए।
संबंधित खबरें
तीजा-पोरा तिहार: मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के हर एक कोने से महिलाएं पहुंची तीजा-पोरा मनाने
हाथो में मेहंदी और पैरों में लगाए महुर रायपुर, 14 सितम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश के निवास में हर साल की तरह इस बार भी पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुए। उत्साह से भरपूर महिलाओं ने अपने पैरों में आलता और हाथों में सुंदर मेहंदी लगाई। यहां उपहार […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति
25 सितम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित मुंगेली, सितम्बर 2022// जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 02 में फंदवानी 1, दामापुर, बहरपुर, विचारपुर, तरवरपुर, निरजाम 01 और झलियापुर 01 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केन्द्र जुझारभाठा, पौनी, झलियापुर, टेढ़ाधौंरा, गुना 01, सनकपाट तथा बांकी में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। इस […]
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत रायपुर, 24 मार्च 2025/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, […]